टनकपुर में अवैध खनन करते पकड़े गए वाहन।संवाद
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध खनन करने के जुर्म में वन विभाग और एसओजी ने दो वाहन जब्त किए हैं। बताया गया है कि एक वाहन भाजपा नेता और दूसरा उसके रिश्तेदार का बताया जा रहा है। पकड़े गए वाहनों पर कार्रवाई को वन विभाग ने डीएफओ को अवगत करा दिया है।
बृहस्पतिवार को वन विभाग एवं एसओजी का दल शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम क्षेत्र में खनन का निरीक्षण करने पहुंचा। इसी बीच वन विभाग की एसओजी टीम ने नदी पर प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध रूप से खनन करते हुए दो वाहनों को देखा। मौके पर पहुंच उन्होंने वाहनों को पकड़ वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। वन विभाग ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले जब्त कर दिया। रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि अवैध खनन करने के जुर्म में वाहनों (यूएसजैड9311 और यूके03सीए3411) को जब्त कर विभाग के गैस्ट हाउस के समीप खड़ा कर दिया गया है।