चंपावत। जिला मुख्यालय में सुबह शाम लग रहे जाम से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यालय में वाहन चालकों की ओर से आड़े तिरछे वाहनों को खड़ा किए जाने से जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
एंबुलेंस सहित अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंसे रहे। वाहनों के पार्किंग व्यवस्था होने के बाद आड़े तिरछे वाहन जाम लगा रहे हैं जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात पुलिस की तैनाती के बावजूद भी अक्सर जाम लग रहा है। शुक्रवार को मुख्यालय के खेतीखान रोड और मुख्य मार्ग में जाम लगा रहा। इसमें 108 आपात सेवा सहित अन्य अधिकारियों के वाहन जाम में फंसे रहे। इससे वहां से निकलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रभारी यातायात निरीक्षक ज्योति प्रकाश का कहना है कि सुबह नौ से 12 बजे तक जबकि शाम के समय दो से पांच बजे तक बड़े वाहनों को मुख्य मार्ग की बजाय बाइपास से निकाला जा रहा है।