फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टेश्वर मंदिर में 30 को होगी वेदांती होली

विज्ञापन
चंपावत के डिक्टेश्वर मंदिर में बैठकी होली की तैयारी में शिरकत करते आदर्श होली कमेटी के सदस्य। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। डिप्टेश्वर मंदिर में 30 मार्च को वेदांती होली का गायन किया जाएगा। वेदांती होली में खड़ी होली में लय-ताल के साथ गायन होगा। बृहस्पतिवार को आदर्श होली कमेटी के अध्यक्ष शंकर खाती की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। 28 मार्च तक होल्यारों का दल घर-घर जाकर होली का गायन करेगी।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि 24 मार्च को तल्ली मांदली में विक्रम खाती के आवास के पास चीर बंधन के साथ खड़ी होली की शुरुआत होगी। पूर्णिमा की रात सवा बारह बजे होलिका दहन होगा। 29 को छरड़ी होगी। बैठक में कोषाध्यक्ष दिनेश पांडेय, मोहन खाती, प्रकाश पांडेय, देव सिंह, संजय जोशी, प्रमोद पांडेय, धर्म सिंह, गिरीश पांडेय, कौस्तुभ पांडेय, दिनेश खाती, बिशन दत्त तिवारी, गिरीश पंत, वजीर खाती, हरीश तिवारी, चंदन बोहरा, रेवाधर पांडेय, अक्षय खाती, जगदीश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें