फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी : बच्चों ने किया मां सरस्वती का पूजन

Sat, 13 Feb 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर मादली में बच्चों ने मां सरस्वती का पूजन किया। प्रधानाचार्य हीराबल्लभ उप्रेती, उमेश चंद्र पांडेय, मीना तड़ागी, सीमा बोहरा, दीपा गहतोड़ी ने बच्चों को सरस्वती पूजन की महत्ता बताई तथा प्रसाद बांटा।
विज्ञापन


लोहाघाट सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य गिरीश सोराड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, अमित जुकरिया, शेखर जोशी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आचार्य हरीश बगौली के संचालन में बच्चों ने मां सरस्वती का पूजन किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों की ओर से समर्पित की गई धनराशि आदिवासी क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों को भेजी जाएगी।

कर्णकरायत में क्षेत्र के सभी विद्यालयों की ओर से सामूहिक सरस्वती पूजन के साथ हवन किया गया। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की ओर से सभी 288 बच्चों को उपहार दिए गए। प्रधानाचार्य दीप जोशी, गंगा दत्त मुरारी, एनडी उप्रेती, मोहन फर्त्याल, बद्री सिंह, भगवान सिंह, डीडी भट्ट, महेंद्र गहतोड़ी आदि ने यज्ञ में आहुतियां दी। पाटी, खेतीखान, बाराकोट, भिंगराड़ा, रीठासाहिब, पुल्ला, बाराकोट शिशु मंदिरों में भी बच्चों ने सरस्वती पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें