अखिल भारतीय काली कुमाऊं फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमी फाइनल मैच में वाराणसी ने आक्रामक फुटबॉल खेलते हुए दिल्ली की टीम को शिकस्त दी। शुक्रवार को हुए सेमी फाइनल मैच में वाराणसी ने मंथन क्लब दिल्ली को चार गोल से हराया। पराजित टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
गोरलचौड़ मैदान में हुए सेमी फाइनल मैच में पहले हाफ में दोनों टीमों ने तेज-तर्रार खेल खेला मगर निशाना चूकने से एक भी टीम गोल नहीं कर सकी। पहला हाफ गोल रहित रहा। दूसरे हाफ में भी दोनों टीम ने हमले जारी रखे। दूसरे हाफ के तीसरे मिनट में वाराणसी के अग्रिम पंक्ति के दिलीप तमांग ने गोल कर टीम का खाता खोला।
सागर ने 20वें और विक्रम ने 35वें मिनट और कमल देव ने 43वें मिनट में गोल कर वाराणसी को चार गोलों से विजय दिला दी। इससे पूर्व लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
रेफरी संदीप पोखरियाल, कुंदन कनवाल, वीरेंद्र बिष्ट और मनोज फोर्थ ऑफिशियल रहे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा और रघुराज देउपा ने सुनाया। दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला शनिवार को गढ़वाल हीरोज और देहरादून के बीच होगा।
प्रतियोगिता में ये लोग रहे शामिल:
एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, आयोजक नरेंद्र लडवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, फुटबॉल फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद मेहता, डॉ. महेश ढेक, जितेंद्र साह, देवीलाल वर्मा, डॉ. भुवन जोशी, रवींद्र तड़ागी, मनोज देउपा, महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोहरा, प्रकाश तिवारी, शंकर पांडेय, विकास साह, दिनेश पांडेय, डॉ. यशवंत बोहरा, मुकेश वर्मा, रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, विक्की चौधरी, चंदन अधिकारी, बीएन उपाध्याय, मुन्ना राय, हरीश चौधरी, जगदीश अधिकारी, बबलू बिष्ट, अशोक जोशी, नरेश जोशी, सुनील गड़कोटी, मुक्तेश वर्मा, गणेश महराना।