फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Assembly By-Election : सीएम धामी सहित चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, मतगणना सवेरे 8 बजे से

Fri, 03 Jun 2022 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

विधानसभा उपचुनाव की मतगणना वन पंचायत सभागार में सुबह आठ बजे से होगी। 13 चरणों में होने वाली मतगणना के लिए लगाई गई हैं 12 टेबल।
 
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को होगा। विधानसभा उपचुनाव की मतगणना गोरलचौड़ मैदान के पास वन पंचायत भवन में  सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


उपचुनाव के लिए 31 मई को वोट डाले गए थे। इस चुनाव में भाजपा से सीएम पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी प्रत्याशी हैं। 

बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की मौजूदगी में मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर को मतगणना का दूसरा प्रशिक्षण दिया गया। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि यदि मतगणना के दिन कोई समस्या आती है तो उसकी सूचना रिटर्निंग ऑफिसर को दें।  मतगणना के लिए रिजर्व सहित कुल 65 कर्मचारी लगाए गए हैं। एक टेबल में एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेगा। 

13 चरणों में होने वाली मतगणना के लिए 12 टेबल लगाई गई हैं। प्रशिक्षण में सीडीओ राजेद्र सिंह रावत, डीडीओ संतोष कुमार पंत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, डॉ.एमपी जोशी, जीवन कलौनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें