फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 फीसदी से अधिक बिलों का हो रहा ऑनलाइन भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ऊर्जा निगम की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियान के कारण अब 90 फीसदी से अधिक उपभोक्ता बिजली बिलों का भुगतान ऑनलाइन करने लगे हैं। निगम की ओर से बिलों का ऑनलाइन भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को अगले माह के बिल में एक प्रतिशत छूट दी जा रही है। इस कारण अब अधिकतर उपभोक्ता डिवीजन कार्यालय में लाइन लगाने के बजाय ऑनलाइन भुगतान को तवज्जो देने लगे हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसडीओ विकास भारती ने बताया कि जिले में 52 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। कोरोना के कारण पिछले साल कुछ समय के लिए डिवीजन कार्यालयों में बिल जमा काउंटर बंद रखे गए थे। इस बीच निगम की ओर से लोगों को बिलों का भुगतान ऑनलाइन करने के लिए जागरूक किया गया। इसके बाद अधिकतर उपभोक्ता बिलों का ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं।
ऊर्जा निगम ने 15 बकाएदारों के कनेक्शन काटे
चंपावत। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली बिलों के बकाएदारों के कनेक्शन काटने का अभियान जारी है। इस दौरान अवैध तरीके से कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को एसडीओ विकास भारती के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में चंपावत और लोहाघाट क्षेत्र में 15 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। एसडीओ ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें