फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अज्ञात लोगों पर जामा मस्जिद के पास धार्मिक नारे लगाने का आरोप

Wed, 13 Mar 2024 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मनिहारगोठ स्थित जामा मस्जिद के मुख्य गेट के पास अज्ञात लोगों पर रात के समय धार्मिक नारे लगाने के आरोप लगाया गया है। ग्राम प्रधान और प्रधान पति ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम सभा मनिहारगोठ की प्रधान आयशा खातून और ग्राम प्रधान के पति मो. जमीर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि रमजान चल रहे हैं और वे लोग रात आठ बजे से 10 बजे तक जामा मस्जिद मनिहारगोठ में नमाज अदा करते हैं। उक्त समय मस्जिद मार्ग सुनसान रहता है। आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात लोग बाइक और कार से आते हैं और मस्जिद के मुख्य गेट के पास धार्मिक नारेबाजी करते हैं।
उन्होंने बताया कि 11 मार्च की रात नौ से 10 बजे के बीच उक्त अज्ञात लोग बाइक और कार से आए और धार्मिक नारेबाजी करते हुए तेज गति से वाहनों से टनकपुर की ओर चले गए। ऐसा कृत्य वह पूर्व में भी कर चुके हैं। इस समय अधिकांश लोग मस्जिद में नमाज अदा करते हैं। इससे आरोपियों की पहचान नहीं हो पाती है। आरोप लगाया कि उक्त लोग धार्मिक नारे लगाकर माहौल खराब कर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अज्ञात लोगों की पहचान कर जल्द से कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें