फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पुलिस ने 49 देवदार की बल्लियों के साथ एक दबोचा, वाहन सीज

Wed, 13 Mar 2024 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अवैध रूप से पिकअप में ले जाई जा रही देवदार की 49 बल्लियों के साथ पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। बरामद लकड़ी को पुलिस ने वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

एसआई हेमंत कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोलीढेक में रूटीन चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान कर्णकरायत की ओर से आ रहे वाहन (यूके 03 सीए 1610) को रोककर उसकी तलाशी ली गई। वाहन में अवैध रूप से ले जाई जा रही देवदार की 49 बल्लियां बरामद की गईं। एसआई ने बताया कि वाहन चालक लकड़ियों से संबंधित कागजात नहीं दिखा सका। बताया कि वाहन चालक दिनेश सिंह मेहरा निवासी थुवा मेहरा लोहाघाट को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया। देवदार की बल्लियों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। वन विभाग के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

डेढ़ माह बाद भी पुलिस तस्करों का पता लगाने में नाकाम
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के आदर्श कॉलोनी के भेड़खान मोहल्ले में दिनदहाड़े दुर्लभ प्रजाति के देवदार के आठ हरे-सूखे पेड़ों पर आरी चलाने वाले तस्करों तक पहुंचने में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। केस दर्ज होने के डेढ़ माह बाद भी पुलिस मुख्य आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है। हालांकि पेड़ काटने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 27 जनवरी को आदर्श कॉलोनी में देवदार के आठ पेड़ों पर वन तस्करों ने आरी चला दी थी। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस और राजस्व विभाग ने 12 गिल्टे, लकड़ी काटने की मशीन और कुछ तख्ते बरामद किए थे। इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें