फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राज्य आंदोलनकारियों के लिए आरक्षण लागू करने से युवा बेरोजगार नाराज

Tue, 20 Aug 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
आरक्षण को लेकर पिथौरागढ़ में विरोध जताते बेरोजगार युवा। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने की घोषणा से युवा बेरोजगार नाराज हैं। पिथौरागढ़ में बेरोजगारों ने बैठक कर इसका विरोध किया। मंगलवार को बेरोजगारों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू कर लाखों बेरोजगार युवाओं के रोजगार के समानता के अधिकार को छीना जा रहा है। बेरोजगारों ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की नीति को भी बेरोजगार विरोधी बताया। कहा कि यदि सरकार इन निर्णयों को वापस नहीं लेती है तो इसे न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। विरोध करने वालों में सूरज, प्रकाश, सुरेश, गणेश, पवन, अजय, नीरज, विशाल, नरेश, महेंद्र, तरुण, भावना, सुनीता, रेखा, कल्पना, ममता आदि बेरोजगार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें