फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया अवर अभियंता का घेराव

Fri, 22 May 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
दो-दो पेयजल योजनाएं होेने के बावजूद रायनगर चौड़ी के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में पेयजल वितरण प्रणाली ठीक न होने के कारण लोगों को पेयजल योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। पेयजल योजनाओं में पर्याप्त पानी होने के बावजूद उन्हें पानी न मिलने से ग्रामीण भड़क गए हैं। उन्होंने अवर अभियंता पवन बिष्ट का घेराव कर अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद राय, बीडीसी सदस्य भैरव राय, दीपक राय, नवल जोशी, सुनील राय, भुवन राय, नीरज राय, जितेंद्र राय, रमेश गिरि, राजू राय, गौरी दत्त राय आदि ग्रामीणों का कहना था कि चौकीदार द्वारा 24 घंटे में मात्र एक घंटा ही पानी खोला जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली का आलम यह है कि चौकीदार के सामने उनकी एक भी नहीं चलती। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर वितरण व्यवस्था ठीक न होने पर  वह विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के अलावा विभागीय अधिकारियों के पुतले फूंकने के साथ जिलाधिकारी के सम्मुख इस मामले को उठाएंगे। अवर अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि ओवर फ्लो पानी को लाइन में जोड़ दिया गया है और ग्रामीणों की पेयजल समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें