टनकपुर (चंपावत)। हल्द्वानी से चंपावत जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सिन्याड़ी के पास 50 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में मां और बेटी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद बेटी को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेेफर किया गया है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार की दोपहर बाद हल्द्वानी से चंपावत को जा रही कार (यूए 04 सी 8221) अनियंत्रित होकर सिन्याड़ी के पास खाई में गिर गई। कार सवार केनाल रोड तिकोनिया हल्द्वानी निवासी कामनी शर्मा (29) पत्नी सुरेश चंद्र शर्मा, बेटी हर्षिता (साढ़े तीन वर्ष) को गंभीर चोटें आई हैं।
जबकि कार चला रहे सुरेश शर्मा को मामूली चोटें आई हैं। पीछे से आ रही कार स्वामी टनकपुर निवासी गोपी मेहता घायलों को अपनी कार से टनकपुर ला रहे थे। सूखीढांग के पास 108 से घायलों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। डॉ. दीपक गहतोड़ी ने बताया कि कामनी शर्मा की हालत खतरे से बाहर है। जबकि उनकी बेटी हर्षिता को सिर में चोट आई है, जिसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है।