फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया प्रकोष्ठ में होगी अधिवक्ता, परामर्शदात्री की नियुक्ति

Mon, 13 Jun 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। निर्भया योजना के तहत गठित निर्भया प्रकोष्ठ में वरिष्ठ महिला अधिवक्ता एवं महिला परामर्शदात्री के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस बारे में सोमवार को बैठक हुई। जिसमें एडीएम जेएस राठौर ने बताया कि महिलाओं पर हो रहे अपराधों को रोकने, मनोवैज्ञानिक तौर पर महिलाओं को सशक्त करने के लिए निर्भया प्रकोष्ठ की स्थापना की गयी है।
विज्ञापन


निर्भया प्रकोष्ठ में महिला परामर्शदाता और वरिष्ठ महिला अधिवक्ता पदों पर चयन के बारे में शासन के निर्देशानुसार समिति ने पूर्व में विज्ञप्ति जारी की थी, लेकिन निर्धारित मानकों के अनुसार अभ्यर्थी न मिलने के कारण नियुक्ति नहीं हो सकी है।

समिति की बैठक में सर्वसम्मति से पदों के लिए राज्य स्तर पर पुन: विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ विनोद टोलिया, एसआई शिव सिंह गुसांई, समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति, रीड्स संस्था के भुवन गड़कोटी, डीजीसी सिविल आरसी उप्रेती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें