फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन में से दो युवकों के शव बरामद

Sun, 21 Jun 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
 शारदा में डूबे बरेली के तीन युवकों में से दो युवकों के शव रविवार सुबह बरामद हो गए हैं। दोनों शव बैराज गेट की जाली में फंसे मिले। पुलिस और पीएसी के तैराक तीसरे युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बरेली के गणेशनगर थाना सुभाष नगर निवासी विकास कश्यप (19)  पुत्र पप्पू कश्यप, उसका चचेरा भाई भवानी उर्फ सुरेंद्र (20) पुत्र स्व. मुनीष कुमार और गुलाब नगर चौधरी मोहल्ला निवासी विपिन शर्मा (17) पुत्र रमेश शर्मा गत चार दिन पूर्व 18 जून को नहाते वक्त शारदा में डूब गए थे। तभी से पुलिस और पीएसी का तैराक दल उनकी खोजबीन में जुटा था। कोतवाल कमल राम आर्य ने बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे दो युवकों के शव बैराज की जाली में फंसे मिले, जिन्हें बाहर निकाला गया तो उनके परिजनों ने शवों की शिनाख्त विकास कश्यप और विपिन शर्मा के रूप में की। तीसरा युवक भवानी उर्फ सुरेंद्र का फिलहाल पता नहीं चला है। तैराक दल उसे खोजने में जुटा हुआ है। पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों युवकों के शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें