चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 12 और 13 सितंबर को हुई मूसलाधार बारिश के कारण टनकपुर से घाट के बीच दो दिनों में हुई बारिश से एनएच 27 जगहों पर बंद होने से लोगों को दिक्कत हुई।
बारिश से चल्थी, सुखीढ़ाग, बेलखेत, अमोड़ी, स्वाला, धौन, बनलेख, संतोला, घाट सहित अन्य जगहों पर लगातार पहाड़ी दरकने और चट्टानें गिरकर हाईवे को धंसाती गई। 12 सितंबर से बंद हुआ एनएच सोमवार को पांचवें दिन दोपहर दो बजे यातायात के लिए खुल सका।