फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पेड़ गिरने से छप्पर में फंसे दो बच्चों को सुरक्षित निकाला बाहर

Tue, 07 Oct 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बीती रात हुई बारिश से बनबसा केनाल रोड स्थित छप्परों पर विशालकाय पेड़ गिरने से तीन घरों में काफी नुकसान हुआ है। घरों में फंसे दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सोमवार की देर शाम को हुई बारिश से केनाल रोड स्थित राम अवतार कश्यप की रसोई, रामपाल कश्यप के टिनशेड वाले घर और अरविंद कश्यप के छप्पर पर विशालकाय पेड़ गिर गया।
विज्ञापन

घटना में तीनों परिवारों को काफी नुकसान पहुंचा है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि सूचना पर वहां पहुंचे दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर छप्पर में फंसे दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फायर सर्विस कर्मियों ने पेड़ को भी वहां से हटा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें