फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट डिपो की दो बसें आधे रास्ते में दे गईं दगा

Thu, 28 Nov 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रोडवेज डिपो की बसें आधे रास्ते में दगा दे रही हैं। गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही खराब हो रही हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक दिन में लोहाघाट डिपो की दो बसें खराब हो गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 13 किमी दूर धौन के पास लोहाघाट डिपो की टनकपुर से लोहाघाट को जा रही बस यूके 07 पीए 2991 में तकनीकी खराबी आ गई। इससे यात्रियों को सुबह-सुबह परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं टनकपुर से चंपावत आ रही दूसरी बस यूके 07 पीए 4184 एनएच पर स्वाला के पास खराब हो गई। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से ट्रांसफर किया गया। रोडवेज की बसें लगातार आधे रास्ते में खराब होने से यात्रियों के लिए सिर दर्द बनी हुई हैं। इससे यात्रियों के लिए आधे रास्ते में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एआरएम धीरज वर्मा ने बताया कि यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया। -28सीपीटी03पी- चंपावत टनकपुर एनएच पर धौन के पास खराब बस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें