फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दूल्हे को पीटने पर पिता ने होटल कर्मियोें पर दर्ज कराया केस

Thu, 28 Nov 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के एक होटल कर्मचारियों ने दूल्हे को पीट दिया। विवाह के बाद दूल्हे के पिता ने होटल कर्मियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आई एक बरात बनबसा के एक होटल में ठहरी थी। यहां दूल्हे के लिए गद्दा मांगा गया। इसी बीच किसी बात पर दूल्हे ने होटल कर्मी पर हाथ उठा दिया। बात आई और गई हो गई।
बुधवार की रात जब बारात तैयार हुई तो एक होटल कर्मी ने दूल्हे को पीट दिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। पुलिस और होटल स्वामी ने मामला शांत कराया।
बाद में दूल्हे के पिता लक्ष्य प्रकाश शर्मा ने 10-12 अज्ञात होटल कर्मियों पर गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच एसआई जितेंद्र सिंह बिष्ट को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें