फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक फंसा, तीन घंटे बाधित रही आवाजाही

विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला-धौन के पास फंसा ट्रक। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। न बारिश और न ही मलबा, फिर भी टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहिये जाम। ये नौबत रविवार सुबह तब आई जब एक ट्रक सड़क के कीचड़ में फंस गया। बाद में जेसीबी के जरिये ट्रक को निकाला जा सका। इसके बाद आवाजाही सुचारु हुई।
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला-धौन के बीच में रविवार सुबह पांच बजे एक ट्रक कीचड़ और आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क में फंस गया। ट्रक के बीच में फंसे होने से आवाजाही प्रभावित हुई। चंपावत से टनकपुर को जाने वाले वाहन काफी देर तक फंसे रहे। ट्रक चालक की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन ने ट्रक को रास्ते से हटाया। फिर जाकर करीब आठ बजे आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें