लालकोठी के समीप बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम अभी तक बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं कर पाया है।
खटीमा और टनकपुर के बीच लालकोठी के पास शनिवार की सुबह बिजली की लाइन पर एक बड़ा पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे बनबसा और टनकपुर में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम की टीम सुबह से लाइन को ठीक करने के लिए दिन भर जुटी रही, लेकिन अभी तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है।
ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी बीएम भट्ट ने बताया कि पेड़ गिरने से बिजली की लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। लाइन को ठीक करने के लिए निगम की टीम मौके पर जुटी हुई है। देर शाम तक आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।