फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएफसी गोदाम से शराब की दुकान अन्यत्र शिफ्ट करें

Fri, 05 May 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
शराब के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय में आरएफसी गोदाम के पास शराब की प्रस्तावित दुकान के विरोध में महिलाओं का आंदोलन जारी है। महिलाओं ने शुक्रवार को सातवें दिन भी आरएफसी गोदाम के बाहर बारी-बारी से पहरा दिया। महिलाओं ने दिन में जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम के समक्ष विरोध जताया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी डीएम को सौंपा। महिलाओं के आंदोलन को बसपा सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया है।

महिलाओं का कहना था कि वह 28 अप्रैल से आरएफसी गोदाम के समक्ष शराब की दुकान का विरोध करते हुए दुकान को शिफ्ट करने को लेकर आंदोलन चला रही हैं, क्योंकि यह स्थान ग्रामीणों का आम रास्ता है, इस स्थल से विवेकानंद विद्या मंदिर, जीजीआईसी, जीआईसी, माडर्न स्कूल और डिग्री कॉलेज जाने का रास्ता है। इस मार्ग से बालिकाएं और कॉलेज के बच्चे आया-जाया करते हैं। इस स्थल में शराब की दुकान खोलने से यहां अपराध हो सकते हैं। महिलाओं ने डीएम के समक्ष हेमा जोशी सहित क्षेत्र के अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान तुलसी देवी, पुष्पा देवी, माहेश्वरी, कलावती देवी, गीता पांडेय, पुष्पा पांडेय, हेमा देवी, गोदावरी देवी, कमला देवी, हेमंती देवी आदि महिलाएं मौजूद थीं। वहीं, महिलाओं के आंदोलन को बसपा जिलाध्यक्ष आनंद प्रसाद, जिला प्रभारी दिनेश चौड़ाकोटी, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, प्रदेश सदस्य देवीदयाल उर्फ राजू शर्मा, पूर्व प्रधान पुष्पा गोस्वामी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें