फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के समर्थन में कल बाजार बंद रखेंगे व्यापारी

Sun, 28 Aug 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
आंदोलन के समर्थन में कल बाजार बंद रखेंगे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को पीपीपी मोड से हटाने और ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग को लेकर व्यापार संघ 30 अगस्त को बाजार बंद करेगा। व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय की अध्यक्षता और विपिन वर्मा के संचालन में रविवार को हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि मांगों को लेकर आंदोलन करते हुए 28 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार केवल खानापूरी करने में लगी है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि जब तक सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाने के साथ ट्रॉमा सेंटर में मानकों के अनुसार विशेषज्ञ डाक्टर और उपकरणों की व्यवस्था करने के बाद ही आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व चेयरमैन भूपाल सिंह मेहता ने कहा कि अब तक सरकार ने लोहाघाट के विकास पर खास ध्यान नहीं दिया है। हरीश पांडेय, गोविंद वर्मा, धर्मानंद पांडेय, सुरेंद्र बोहरा, कीर्ति बगौली आदि ने कहा कि तमाम व्यापारी संगठित होकर आंदोलन को नतीजे तक पहुंचाएंगे।

व्यापारियों ने 30 अगस्त को लोहाघाट बंद करने का एलान किया है। बंद को सफल बनाने के लिए सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों से भी समर्थन लिया जाएगा। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष चांद बोहरा और मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिला महामंत्री आनंद पुजारी ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। बैठक में मनोज गर्ग, प्रकाश जोशी, यतीश पुनेठा, मनोज जोशी, दीपक राय, उमेश ओली, जगदीश राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


धरने को 28 दिन पूरे हुए
पीपीपी मोड को हटाने और ट्रामा सेंटर खोलने की मांग को लेकर तहसील परिसर में व्यापारियों एवं क्षेत्रीय लोगों का धरना-प्रदर्शन 28वें दिन में पहुंच गया है। रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ, राजकीय शिक्षक संघ, रायकोट तथा नगर क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन को समर्थन दिया।  

व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, प्रहलाद सिंह मेहता, रीता गहतोडी, सचिन जोशी आदि धरने में डटे रहे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता, स्वर्ण सिंह मौनी, चंद्र किशोर पांडेय, कुंवर सिंह प्रथोली, मयंक पुनेठा, लक्ष्मण मेहता, नगेंद्र जोशी, दीप चंद्र जोशी, उत्तम सिंह फत्र्याल, दीपक अधिकारी, गिरीश जोशी, विनोद कुमार, जगदीश प्रसाद, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें