स्वर्गीय प्रदीप साह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। रविवार को हुए उद्घाटन मुकाबले में चक्कू की टीम ने चौकी गांव की टीम को एक गोल से हराया। मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
गोरलचौड़ मैदान में प्रतियोगिता का पहले मैच में चक्कू इलेवन ने चौकी इलेवन को विकास चौधरी के गोल के सहारे शिकस्त दी। दूसरे हाफ से कुछ मिनट पहले गोल हुआ। रेफरी अतुल अधिकारी और लाइंसमैन नकुल महर, कमलनाथ थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया।
इस मौके पर स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष विजय वर्मा, विकास साह, महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोरा, श्याम कार्की, सुधीर साह आदि मौजूद थे।