फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी को सीमा पर सदैव सतर्क रहने के दिए निर्देश

विज्ञापन
टनकपुर से लगी नेपाल सीमा का निरीक्षण करते दिल्ली से आए एसएसबी के कमांडेंट (ऑपरेशन) संजय कुमार शर्? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा / टनकपुर (चंपावत)। नई दिल्ली मुख्यालय से आए एसएसबी के कमांडेंट (आपरेशन) संजय कुमार ने 57 वीं वाहनी के कमांडेंट बृजपाल सिंह नेगी के साथ भारत नेपाल सीमाओं का शुक्रवार शाम औचक भ्रमण किया। उन्होंने सीमा सुरक्षा को नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों से तालमेल और आपसी समन्वय बनाने पर जोर दिया। भारत नेपाल की संवेदनशील सीमा पर नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग को कारगर बताया।
विज्ञापन

एनएसबी के कमांडेंट (आपरेशन) शुक्रवार को बनबसा सीमा चौकी पहुंचे। उन्होंने भारत नेपाल सीमा का जायजा लिया। एसएसबी के जवानों से सीमा पर कार्य करने के तरीकों की जानकारी ली। उन्होंने एसएसबी की चेकपोस्ट पर भारत-नेपाल के बीच हो रही आवाजाही को देख मातहतों को सीमा से गुजरने वालों की सघन जांच के निर्देश दिए। सीमा पर चौकसी बरतने, सीमा सुरक्षा पर खास ध्यान देने और सदैव सतर्क रहने के लिए कहा। वेे जवानों की समस्याओं से भी रूबरू हुए।
टनकपुर में उन्होंने 57वीं वाहिनी के अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 810/2 से 812 तक का निरीक्षण किया। नेपाल ब्रह्मदेव में उन्होंने नेपाल पुलिस और एपीएफ के अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाने को लेकर चर्चा की। इस दौरान एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट बीपीएस नेगी, उप कमांडेंट (आपरेशन) सुविंदर अंबावत, प्रभारी निरीक्षक मुस्तकीम अहमद, उपनिरीक्षक अब्बल सिंह, सुरेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें