फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया एसपी का सम्मान

Sun, 30 Sep 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
लोहाघाट में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधीक्षक को सम्मानित करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने, टैक्सी स्टेंड के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने, अपराध पर अंकुश लगाने और चाचड़ी तिहरे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय की अध्यक्षता और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी के संचालन में हुए कार्यक्रम में व्यापारियों ने एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम के कार्यों की सराहना की।  
विज्ञापन


व्यापारियों ने बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, स्कूल खुलने-बंद होने के समय मीना बाजार में यातायात व्यवस्था, सम-विषम नंबर से वाहनों को लगाने, फायर स्टेशन में कार्यालय और आवासीय भवन निर्माण कराने, फायर स्टेशन को अन्यत्र शिफ्ट न करने, न्यायिक बंदीगृह में बहुमंजिले प्रस्ताव को लेकर ज्ञापन दिया। एसपी ने कहा कि पार्किंग के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। फायर यूनिट लोहाघाट में ही रहेगी। एसपी ने थानाध्यक्ष मनीष खत्री को मीना बाजार और नगर में जाम लगने वाले स्थानों को चयनित कर व्यवस्था को और बेहतर करने की हिदायत दी। तिहरे हत्याकांड के खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मी सुरेश बाबू, नवल किशोर और बिहारी लाल को भी सम्मान दिया।  

इस मौके पर कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, धर्मानंद मुरारी, गोविंद वर्मा, राहुल गहतोड़ी, विवेक ओली, भूपाल सिंह मेहता, जगदीश खर्कवाल, गणेश खर्कवाल, आशीष गड़कोटी, जीवन सिंह मेहता, हरीश पुनेठा, संजय फर्त्याल, पप्पू वर्मा, सुरेंद्र बोहरा, दिनेश पुनेठा, दिनेश बोहरा, दीपक राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें