नगर क्षेत्र में अब फेरी लगाने के लिए व्यापार संघ की सदस्यता जरूरी होगी। रविवार को हुई व्यापार संघ की बैठक में ये निर्णय लिया गया। कहा गया कि बिना व्यापार संघ की सदस्यता लिए किसी भी तरह के व्यापार अथवा फेरी लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
तय किया गया कि व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से शुरू किया जाएगा। व्यापार संघ की बैठक का आयोजन हर दूसरे माह के पहले रविवार को होगा। बैठक में कहा गया कि व्यापारी किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति विशेष के आह्वान पर बाजार बंद अथवा कोई आंदोलन नहीं करेंगे। इसके लिए व्यापार संघ ही सामूहिक रूप से निर्णय करेगा। रविवार की साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वाले व्यापारी को 2 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। तय किया गया कि व्यापार संघ का सदस्यता शुल्क प्रति वर्ष 100 रुपये होगा। बैठक में तमाम व्यापारी मौजूद थे।