फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार, पर्यटन महोत्सव की तैयारियां शुरू

Thu, 25 Feb 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रनगर (नेपाल)
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में इन दिनों 8वें सुदूर पश्चिमांचल व्यापार एवं कंचनपुर पर्यटन महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। महोत्सव आगामी पांच मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेगा। नेपाल के पर्यटन मंत्री या उद्योग मंत्री के हाथों मेले का उद्घाटन कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ एवं मेला मूल आयोजक समिति के अध्यक्ष सुरेश रावल के दिशा निर्देशन में व्यापार एवं पर्यटन महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अध्यक्ष रावल ने बताया कि मेले के आयोजन का उद्देश्य सुदूर पश्चिमांचल में व्यापार व उद्योगों के विकास को गति देना है। मेले में राष्ट्रीय एवं स्थानीय उत्पादों के 200 स्टाल लगेंगे। मेले से कंचनपुर जिले के पर्यटन स्थलों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने बताया दस दिनों तक चलने वाले इस मेले में लोगों को नेपाल के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ ही भारत के कुमाऊंनी सांस्कृतिक दलों के कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी।

मेला प्रतिदिन सुबह दस से शाम तक चलेगा। इधर, नेपाल पुलिस ने भी महोत्सव में सुरक्षा के लिए रणनीति तय की है। सीमा सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख एसपी तारा दत्त पंत के मुताबिक मेले के भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए महेंद्रनगर में अतिरिक्त फोर्स तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें