फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में पहले दिन हुए 17 मुकाबले

Thu, 25 Feb 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनी स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता अंडर-10 और अंडर-14 वर्ग में हो रही है। बृहस्पतिवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह ऐरी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन 17 मुकाबले हुए।
विज्ञापन


ज्योत्सना आर्या ने सृष्टि रौतेला को हराया। आसिन कुरेशी ने आसना महरा, भावना ओली ने निकिता राय, महिला ने दीपशिखा राय, प्रिया ने आर तनीषा, दीप्ति पांडेय ने अंशु महर, तृप्ति जोशी ने अंकित महर, गीता रावत ने सपना, ज्योत्सना आर्या ने पूजा कापड़ी, अंशु महर ने रूपा आर्या, दीपा जोशी ने लक्ष्मी जोशी, निशा सेठी ने निशा रावत, विनीता गोस्वामी ने तानिया भंडारी, गीता सेठी ने सपना सेठी, शहनाज ने खुशी कापड़ी, सीमा यादव ने महिमा यादव और दीपा सेठी ने अंजलि भट्ट को पटकनी दी।

दिलदार अली, करन धामी, मनोज कुमार, राजेश सेन, शारदा धामी, योगेश कुमार, अख्तर खान निर्णायक थे। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्या बीनू जैन, उमा राणा, कमला पटवाल, सरिता वर्मा, आरके जोशी, राजकुमार, चंद्रशेखर ओली, सुनील जोशी, मुन्ना राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें