फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने पिकअप से अवैध लकड़ी पकड़ी

विज्ञापन
टनकपुर में वन विभाग द्वारा पिकअप से पकड़ी लकड़ी।संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग की संयुक्त जांच में बस्तिया गांव के पास एक वाहन से बड़ी संख्या में साल के गिल्टे एवं बिडिंग बरामद की। वन विभाग ने लकड़ी समेत पिकअप वाहन को बूम रेंज के सुपुर्द कर दिया। वाहन स्वामी के खिलाफ वन अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

शारदा रेंज के रेंजर महेश सिंह बिष्ट के निर्देश पर मंगलवार को शारदा रेंज हल्द्वानी वन प्रभाग और चंपावत प्रभाग कर्मी बूम बैरियर कर्मियों ने ककराली बीट में चेकिंग की। इसी बीच सूखीढांग बस्तिया मार्ग पर पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी में पिकअप से साल के 12 गिल्टे एवं तीन क्विंटल बिडिंग बरामद की गई। पिकप चालक इस सामग्री के वैध प्रपत्र नहीं दिखा सका। इसलिए बरामद लकड़ी समेत वाहन जब्त कर बूम रेंज के सुपुर्द किया गया।
बूम रेंज में इस वाहन के स्वामी पर वन संरक्षण अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन) 2001 की धारा 26, 41, 42, 51 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। संयुक्त जांच दल में उपराजिक गणेश धर्मशक्तू, ककराली चेकपोस्ट प्रभारी कैलाश सिंह, वन दरोगा निर्मल खुल्बे, शारदा रेंज के योगेश जोशी, बूम रेंज के रेवाधर जोशी, जगदीश चंद्र जोशी आदि थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें