चंपावत जीजीआईसी सभागार में विज्ञान शिक्षक नवीन पंत को सम्मानित करते वियायक प्रतिनिधि प्रकाश
चंपावत। जिले में विज्ञान लोकप्रियता को बढ़ावा देने वाले तीन शिक्षकों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में जीआईसी सिप्टी के प्रवक्ता ललित मोहन बोहरा, जूनियर हाईस्कूल पासम के सहायक अध्यापक नरेश चंद्र जोशी और राजकीय हाईस्कूल पल्सों के सहायक अध्यापक नवीन चंद्र पंत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
बताया गया कि तीनों ही शिक्षकों को विद्यालयी शिक्षा के तहत जिले में बाल विज्ञान कांग्रेस, इंस्पायर अवार्ड, विज्ञान महोत्सव, विज्ञान संगोष्ठी आदि कार्यक्रमों को दूरस्थ के विद्यालयों के अतिरिक्त सभी राजकीय और निजी विद्यालयों तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुनील पांडेय, राजेंद्र गड़कोटी, प्रदीप जोशी, भुवन जोशी, नवीन पांडेय सहित अन्य विज्ञान शिक्षक मौजूद रहे। संवाद