चंपावत। लंबे समय से लटकी पोथ से कोटकेंद्री तक की सड़क के काम को जल्द शुरू करने की आवाज उठने लगी है। पूर्णागिरि मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष पंडित भुवन पांडे ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क का सर्वे शुरू कराने का आग्रह किया। इस सड़क के बनने से पूर्णागिरि धाम से श्यामलाताल तक नया पर्यटन सर्किट बन सकेगा। श्रद्धालुओं को ठुलीगाड़ के अलावा पोथ से पूर्णागिरि की आवाजाही का विकल्प मिल जाएगा। साथ ही पांच गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि श्यामलाताल के पास पोथ से कोटकेंद्री तक 15 किमी सड़क को वर्ष 2016 में मंजूरी मिली थी। एक साल पहले इसकी निविदा भी निकली लेकिन सड़क का काम शुरू नहीं हो सका। संवाद
फोटो 21 सीपीटी 6पी।
कोट
पोथ से कोटकेंद्री सड़क की कई बार निविदा निकाली गई। लोक निर्माण विभाग जल्द ही सड़क का सर्वे कराने के बाद सड़क निर्माण की अन्य औपचारिकताओं को पूरा करेगा। - एलएस सामंत, सहायक अभियंता, लोनिवि।
हनुमानगढ़ी नायकगोठ संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार शुरू
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर के हनुमानगढ़ी नायकगोठ संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है। लोनिवि के सड़क पर पैच वर्क शुरू शुरू करने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पांच वर्षों से इस संपर्क मार्ग की हालत काफी खराब हो गई थी। बरसात में जगह-जगह जलभराव से आवगमन मुश्किल हो रहा था। लोनिवि के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि हनुमानगढ़ी नायकगोठ संपर्क मार्ग के करीब सात सौ मीटर लंबे क्षेत्र पर सात लाख की लागत से पैच वर्क कराया जा रहा है। संवाद