फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा वाहन, एसएसबी के दो जवानों सहित तीन की मौत

Mon, 04 Sep 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद लोहाघाट में पोस्टमार्टम गृह में एकत्रित लोग व एसएसबी के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे रौसाल-मटियानी मोटर मार्ग पर मटियानी गांव के पास घटगाड़ में रविवार रात एक मैक्स  गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एसएसबी के दो जवानों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एसएसबी के दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पंचेश्वर के थानाध्यक्ष डीएल वर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे मैक्स यूके 03 टीए 0338 लोहाघाट से 35 किमी दूर रौसाल से मटियानी की ओर जा रही थी कि घटगाड़ के पास अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें एसएसबी के हेड कांस्टेबल संदीप कुमार मिश्रा (33) पुत्र उमेश कुमार निवासी ग्राम नदना, थाना मुकुंदपुर, जिला रीवा, मध्यप्रदेश, कांस्टेबल अचल सिंह (30) पुत्र स्वर्गीय मोती राम, ग्राम नगला, पोस्ट नहरौली, तहसील बयाना, जिला भरतपुर, राजस्थान के अलावा वाहन चालक राजेंद्र सिंह (35) पुत्र तान सिंह भंडारी निवासी ग्राम मढुवा बोहरा रौसाल की मौके में ही मौत हो गई। एसएसबी के कांस्टेबल वाल्मीकि सिंह पुत्र उपेंद्र कुमार सिंह, ग्राम नगवार, मधुबनी, बिहार, कांस्टेबल सुमित कुमार तिवारी पुत्र बालेश्वर तिवारी, निवासी-ममरखा, थाना मलही, बापूधाम, मोतिहारा तहसील अरेराज, पूर्वी चंपारण, बिहार घायल हो गए। घायल जवानों को रात में ही प्राथमिक उपचार के लिए लोहाघाट सीएचसी लाया गया, जहां डॉ. मंजीत सिंह ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

राहत और बचाव कार्य में थानाध्यक्ष डीएल वर्मा, एसआई बीएस बिष्ट, मनीष पुनेठा, शांत लाल, नवीन कोहली, नवीन चंद समेत स्थानीय लोगों ने भी मदद की। सोमवार को एसपी राम चंद्र राजगुरु, सीओ प्रयाग सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद चालक का शव उसके परिजनों को, जबकि जवानों के शव वाहिनी के अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें