फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पिथौरागढ़ डिपो की तीन बसें आधे रास्ते में दे गई दगा

Mon, 11 Nov 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/पिथौरागढ़। रोडवेज डिपो की बसें आधे रास्ते में दगा रहे रही हैं। गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही खराब हो रही हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक दिन में पिथौरागढ़ रोडवेज की तीन बसें खराब हो गईं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय और मानेश्वर के पास पिथौरागढ़ डिपो की बस तकनीकी कारणों से खराब हो गई। सोमवार को 22 यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ डिपो की देहरादून से पिथौरागढ़ जा रही बस टीआरसी क्षेत्र में खराब हो गई।
बस चालक शंकर ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के बस खराब हो गई। बस में सवार 20 से अधिक यात्रियों को पिथौरागढ़ डिपो की दूसरी बस से ट्रांसफर किया गया। बताया कि बस के टायरों के पास लगी स्प्रींग टूट गई थी। इससे बस खराब हो गई।
विज्ञापन

इधर 18 यात्रियों को लेकर टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज की बस मानेश्वर क्षेत्र के पास खराब हो गई। इसके बाद यात्रियों को पीछे से आ रही बस से भेजा गया। बताया कि बस का डीजल पाइप फट गया था।
इधर देर शाम पिथौरागढ़ डिपो की बस दिल्ली को जा रही थी। स्वाला क्षेत्र में अचानक बस खराब हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही बस में यात्रियों को ट्रांसफर किया गया। बस यात्रियों से पैक थी।



कोट-



तीन बसों में खराबी आ गई थी। यात्रियों के लिए अन्य बसों की व्यवस्था कर उन्हें गंतव्य को भेजा। निगम यात्रियों की सुविधा के प्रति गंभीर है। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें