फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 20 दिनों के लिए शारदा नहर की जलापूति हुई बंद

Mon, 11 Nov 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा नहर के रखरखाव के चलते रविवार मध्य रात्रि से शारदा नहर में बनबसा हेडवर्क्स से पानी रोक दिया गया। जो आगामी 30 नवंबर की मध्यरात्रि तक जारी रहेगा। इससे लोहियाहेड पावर हाउस में विद्युत उत्पादन ठप रहेगा।
विज्ञापन

यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी में जगह जगह नहर के अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य किए जाने को नहर में पानी छोड़ना बंद (क्लोजर) किया गया है। इस दौरान छुटपुट कार्य बनबसा में भी किए जाएंगे।
बताया कि यूपी शासन के उप सचिव और यूपी सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नहर में 20 दिन का क्लोजर लिया गया है।
सोमवार को बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर 8102 क्यूसेक रहा। शारदा नहर और नेपाल चैनल में पानी नहीं छोड़े जाने से नदी का पूरा पानी बैराज के डाउन स्ट्रीम में छोड़ दिया गया है। इसकी सूचना चंपावत और यूपी प्रशासन को भी दी गई है। ग्रिड से बिजली सप्लाई होने से बनबसा क्षेत्र में बिजली संकट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें