फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बैराज मार्ग पर तीन दिन नही होगा आवागमन

Sun, 10 Dec 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा में सड़क मरम्मत को लेकर बंद बैराज गेट। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा एनएचपीसी गेट से शारदा बैराज तक क्षतिग्रस्त हो चुके प्रमुख भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय संपर्क मार्ग का रखरखाव कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए इस संपर्क मार्ग को आगामी तीन दिन तक आवागमन के लिए बंद किया गया है। इस दौरान वाहन आदि बैराज से गढ़ीगोठ के रास्ते आवागमन करेंगे।
विज्ञापन


यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेड वर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि एनएचपीसी गेट से शारदा बैराज तक अंतरराष्ट्रीय भारत नेपाल मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके लिए यूपी सिंचाई विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। अनुमति मिलते ही इस सड़क का जीर्णोद्धार कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से रविवार से मंगलवार तक इस मार्ग पर आवागमन बंद किया गया है। इस दौरान भारत नेपाल के लोगों, एसएसबी, कस्टम, इमिग्रेशन, पुलिस विभाग आदि के वाहनों का संचालन बैराज से गढ़ीगोठ जाने वाले मार्ग से होगा। उन्होंने लोगों से विभाग का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें