चंपावत। जिला मुख्यालय में कुत्ते के काटने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल में अप्रैल 2024 से अप्रैल 2025 तक 4838 लोगों को कुत्ते ने काटा है। अस्पताल में सबसे अधिक जून 2025 में 1028 मामले आए। वहीं सबसे कम जिला अस्पताल में अप्रैल 2024 में आए 89 रोगी, सर्पदंश के उपचार के लिए भी आए 11 लोग
चंपावत। जिला अस्पताल में वर्ष 2025 में अप्रैल में 859, मई में 942 और जून में 1028 मामले कुत्ते के काटने के आए हैं। अप्रैल से नगर में कुत्ते के काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 2024 में सर्पदंश के भी 11 मामले आए। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में वर्ष 2024 में 923 और 2025 में 550 मामले कुत्ते के काटने के आ चुके हैं। उपजिला अस्पताल टनकपुर में 2024 में 818, जून 2025 में 127 मामले कुत्ते के काटने के आए। सांप के काटने के भी तीन मामले सामने आए।
सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि जिला अस्पताल चंपावत, उप जिला अस्पताल लोहाघाट, टनकपुर के साथ ही बाराकोट और पाटी अस्पताल में एंटी वेनम और रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध हैं। रैबीज के इंजेक्शन देहरादून से आते हैं। जिला अस्पताल में जरूरत पड़ने पर अस्पताल प्रबंधन स्थानीय स्तर पर भी खरीदारी करता है। एंटी वेनम की अधिक जरूरत नहीं पड़ती है। वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में दोनों ही उपलब्ध हैं।
जिला अस्पताल में 2024 में कुत्ते के काटने के मामले
माह मामले
अप्रैल 89
मई 161
जून 219
जुलाई 260
अगस्त 291
सितंबर 332
अक्टूबर 411
नवंबर 485
दिसंबर 543
जनवरी 612
फरवरी 668
मार्च 767