फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देवीधुरा-पंचेश्वर मार्ग के सुदृढ़ीकरण की मंजूरी

Sat, 19 Jul 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक में देवीधुरा-पंचेश्वर सड़क का केंद्रीय सड़क निधि से डामरीकरण किया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क की दशा सुधरने से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

लोहाघाट ब्लॉक की 93 किमी देवीधुरा-पंचेश्वर मोटर मार्ग का सुधारीकरण 43 करोड़ से किया जाएगा। पूरे मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा। लोनिवि ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि इसकी तकनीकी निविदाएं पांच अगस्त को खोली जाएंगी और सितंबर से कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। डीएम मनीष कुमार ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह परियोजना लोहाघाट क्षेत्र के नागरिकों के व्यवसाय, पर्यटन और सामाजिक जीवन को नई गति देगी। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से केंद्रीय सड़क निधि से स्वीकृति प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें