फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 रिजर्व पोलिंग पार्टियों का भी हुआ रैंडमाईजेशन

Fri, 10 Feb 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
रैंडमाईजेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अहमद इकबाल तथा सामान्य प्रेक्षक पी हेमलथा की उपस्थिति में जिले की दोनों विधानसभाओं के लिए 320 मतदान पार्टियों तथा 32 रिजर्व मतदान पार्टियों का तृतीय और अंतिम तथा 29 माइक्रो प्रेक्षक का दूसरा रैंडमाइजेशन जिला कार्यालय सभागार में किया गया। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि द्वितीय रैंडमाइजेशन में मतदान पार्टियों की विधानसभा वार ड्यूटी तय हुई थी तथा तृतीय रैंडमाइजेशन के पश्चात कौन सी पोलिंग पार्टी की किस मतदान केंद्र पर ड्यूटी लगी है, इसका निर्धारण निर्वाचन आयोग के अधिकृत सॉफ्टवेयर पर कंप्यूटर के माध्यम से किया गया। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले मतदान केंद्र के लिए प्रस्थान करने वाली 32 तथा चार रिजर्व मतदान पार्टियों को उनके मतदान केंद्रों की जानकारी 13 फरवरी को तथा शेष मतदान पार्टियों को मतदान केंद्रों की जानकारी 14 फरवरी को गौरलचौड़ मैदान में दी जाएगी।

सभी मतदान पार्टियां गौरलचौड़ मैदान से ही आवंटित मतदान केंद्रों पर मतदान कराने रवाना होंगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा, नोडल अधिकारी कार्मिक हरगोविंद भट्ट, रिटर्निंग आफीसर सीमा विश्वकर्मा, अनिल चन्याल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एमसी जोशी सहित लाइजनिंग अफसर आदि उपस्थित थे। रैंडमाइजेशन के पश्चात सामान्य प्रेक्षक तथा जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें