चंपावत जिला अस्पताल में चिकित्सकों के कक्षों के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
चंपावत। बीते तीन दिन तक अवकाश के चलते बुधवार को जिला अस्पताल में काफी संख्या में मरीज पहुंचे। इससे मरीजों को इलाज के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। जिले में जगह-जगह एनएच सहित ग्रामीण मोटर मार्ग बंद होने के बावजूद अस्पताल में 550 से अधिक मरीज इलाज के लिए पंहुचे।
बुधवार को अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी साढ़े पांच सौ अधिक मरीजों ने इलाज के लिए पंजीकरण कराया। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन, फिजिशियन कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही।
इसके चलते उन्हें इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। फिजिशियन डॉ. यश मोहन ने बताया कि अस्पताल में बुधवार को ओपीडी में काफी भीड़ रही। बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से बच्चों का इलाज भी करना पड़ा। अस्पताल में बुखार, वायरल के मरीज इलाज के लिए अधिक पहुंचे।