फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मांगों को लेकर चिकित्सकों का ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 18 Sep 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में काली पट्टी बांध कर काम करते चिकित्सक।संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में प्रांतीय चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर बुधवार से अस्पताल में चिकित्सकों ने बांह में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि चिकित्सकों की मांगों पर शासन और विभागीय स्तर पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 15 दिन के भीतर मांगों का समाधान करने का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई और वार्ता नहीं हुई है। इससे संघ ने 18 सितंबर से सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। 22 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर 23 सितंबर से चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें