फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलशयात्रा से शुरू हुई भागवत कथा

Mon, 07 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
कलशयात्रा से शुरू हुई भागवत कथा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा शुरू हो गई है। कथा वाचक श्री श्री 1008 स्वामी मोहनानंद तीर्थ ही महाराज ने कथा सुनाते हुए मानव को परोपकारी एवं सद्गुणी व्यक्ति के सानिध्य में रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मनुष्य बुरी संगत में बुराई की तरफ बढ़ता है। शुभारंभ मौके पर महिलाओं ने शारदा स्नानघाट से भव्य कलश यात्रा निकाल भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शारदा और पुजारी रामनारायण दास की अगुवाई में महिलाओं ने शहर में परंपरागत कुमाऊंनी परिधान में भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश में शारदा से पवित्र जल लाकर महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

कलश यात्रा के आयोजन में कन्हैया लाल सक्सेना, राधा देवी, मदन लाल, श्याम लाल, सीता राम आदि कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र शारदा ने बताया कि कथा 13 नवंबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मानव कल्याण के लिए हर दिन प्रात: पूजन एवं मूल पाठ किया जाएगा। समापन पर हवन के बाद भंडारा होगा। उन्होंने क्षेत्र के भक्तजनों से कथावाचन में आकर पुण्य कमाने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें