फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी पर्व पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Mon, 07 Nov 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
उगते सूर्य को दिया अर्घ्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। छठ व्रतधारियों ने सोमवार को शारदा स्नानघाट में उदय होते भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर अपना व्रत तोड़ा। पूर्वांचल के प्रमुख पर्व छठ यहां पूर्वांचल के लोगों ने श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। कार्तिक मास की चतुर्थी से शुरू हुए पर्व पर 24 घंटे से निर्जल व्रतधारियों ने विधि-विधान से रविवार को जहां अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की, वहीं सोमवार की सुबह उदय होते सूर्य की पूजा कर अपना व्रत तोड़ा। व्रतधारी महिलाओं की शारदा घाट में जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन


उन्होंने सूर्य को अर्घ्य चढ़ाकर सुख-समृद्वि की कामनाएं की। विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व राज्यमंत्री बीना महराना, भाजपा नेता मदन सिंह महर, सुभाष बगौली, कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व जिला महामंत्री दीपक पाठक, गोविंद सामंत आदि ने भी पूर्वांचल के लोगों को छठ पर्व की बधाई दी। इस दौरान पूर्वांचल महासभा के ठाकुर सुमित सिंह, प्रवीन सिंह, रामायण प्रसाद, अनिल प्रसाद सिन्हा, उदय प्रताप सिंह आदि थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें