फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राफ्टिंग डेमो का आयोजन स्थल हो रहा तैयार

Wed, 29 Jan 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। जिले के अंतर्गत टनकपुर के काली नदी में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत राफ्टिंग डेमो खेल को लेकर आयोजन स्थल चरण मंदिर से बूम तक तैयारियां तेज हो गई हैं। घाट अब सजने लग गए हैं। राफ्टिंग के अंतिम प्वाइंट बूम घाट में वीआईपी लाॅज, पुलिस कंट्रोल रूम, टेक्निकल लाॅज आदि तैयार किए जाएंगे। इस बीच सेना के दल का बुधवार को भी अभ्यास जारी रहा।
विज्ञापन

बता दें कि टनकपुर के काली नदी में आगामी 8 से 10 फरवरी तक राफ्टिंग डेमो खेल होने हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने भी तैयारियों का जायजा लिया था। इधर, खेल विभाग के कोच गौरव खोलिया ने बताया कि आयोजन के अंतिम प्वाइंट बूम घाट में आवश्यक सफाई आदि का कार्य जारी है। अब आयोजन की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है, तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें