फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस की बिटिया के दोषियों को तत्काल दो फांसी की सजा

विज्ञापन
यूपी हाथरस में बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कर कर प्रदर्शन कर? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर/बनबसा। हाथरस जिले की घटना को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को देवभूमि सफाई कर्मचारी संगठन और बाल्मीकि समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मोटर स्टेशन से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। आक्रोशित लोगों ने एडीएम टीएस मर्तोलिया के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर इस मामले में दोषी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संगठन के अर्जुन कुमार, राकेश बाल्मीकि और विपिन कुमार के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे लोगों ने कहा कि मामले में पीड़ित परिवार की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जुलूस प्रदर्शन में राकेश राजू, रोहित कुमार, मोहित कुमार, मनीष कुमार, मनोज पंवार, मनोज कुमार, राधा, कुमेश, नरेंद्र कुमार, सरिता देवी, सविता देवी, रघुवीर कुमार आदि शामिल रहे। टनकपुर में भी हाथरस की घटना को लेकर पर्यावरण मित्रों ने कार्य बहिष्कार कर पालिका कार्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर दोषियों को सख्त सजा देने और हाथरस के डीएम को भी बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के अध्यक्ष कमलेश, संरक्षक राकेश बाल्मीकि, श्याम सिंह बाल्मीकि, रामरतन बाल्मीकि, राकेश बाल्मीकि, उर्मिला देवी मधुसूदन आदि शामिल थे। पालिका सभासदों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। बनबसा में भी हाथरस की घटना के विरोध में नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों व बाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर यूपी सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय से हाकिम सिंह चौक तक जुलूस निकाला। इस मौके पर संघ के स्थानीय शाखा अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर, महामंत्री सनी बाल्मीकि, संरक्षक रेखा बाल्मीकि, करन बाल्मीकि, नरवीर बाल्मीकि, महेश बाल्मीकि, ओमपाल बाल्मीकि आदि थे।
पर्यावरण मित्रों के कार्य बहिष्कार से लड़खड़ाई सफाई व्यवस्था
चंपावत/लोहाघाट। हाथरस की घटना के विरोध में सफाई कर्मियों की ओर से शनिवार को कार्य बहिष्कार किए जाने से मुख्यालय की साफ सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई। शहर के विभिन्न वार्डों में कूड़े का उठान नहीं होने से जगह जगह पर कूड़े के ढेर लगे रहे। देवभूमि सफाई कर्मचारी संगठन के शाखाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि यदि दोषियों को जल्द सजा नहीं दी गई तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर लोहाघाट में भी हाथरस की घटना के विरोध में उत्तराखंड देव भूमि सफाई कर्मचारी संघ ने सफाई व्यवस्था ठप कर दी है। इससे नगर क्षेत्र में गंदगी का अंबार लग गया। संघ के जिला उपाध्यक्ष हरचरन के नेतृत्व में बाल्मीकि समाज के लोगों ने हत्यारों को फांसी देने की मांग उठाई। इस मौके पर मनीष कुमार, दलीप कुमार, सतीश कुमार, शंकर लाल, बुद्धसेन, विलियिम आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल कर हाथरस की बिटिया को दी श्रद्धांजलि
चंपावत/लोहाघाट। जिला मुख्यालय में शुक्रवार की देर रात्रि बाल्मीकि समाज की ओर से कैंडल मार्च निकाल कर हाथरस की बिटिया को श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च में राकेश कुमार, अर्जुन कुमार, विपिन कुमार, मनोज पंवार, रघुवीर सिंह, अरूण कुमार, राजेश कुमार, धर्मपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इधर लोहाघाट में भी महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने हाथों में तख्तियां और काली पट्टी बांधकर हत्यारों को फांसी देने की मांग उठाई। तीलू रोतेली पुरस्कार प्राप्त सीमा देवी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालने वालों सरिता पटेल, मोनिका बाल्मीकि, रेनू, कंचन, आंकाक्षा, शिवानी, जयकुमार, कमलेश, संतोष बाल्मीकि, प्रसंशा, कमलेश बाल्मीकि, संतोष बाल्मीकि आदि शामिल थीं। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने शनिवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डो में जाकर लोगों से जनसमर्थन जुटाया। संवाद

चंपावत जिला मुख्यालय में जुलूस निकालते बाल्मिकी समाज के लोग।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें