फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्तेश्वर लघु जल बिजली परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू

विज्ञापन
चंपावत के सप्तेश्वर पावर हाउस में बिजली उत्पादन शुरू करते ऊर्जा निगम के अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। दस साल तक बंद रही सप्तेश्वर लघु जल बिजली परियोजना अब शुरू हो गई है। इस परियोजना में शुक्रवार से फिर से बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है। उरेडा के परियोजना अधिकारी मनोज बजेठा ने बताया कि यहां उत्पादित बिजली अब ऊर्जा निगम को दी जाने लगी है।
विज्ञापन

सिप्टी क्षेत्र में 1990 में सप्तेश्वर में 300 किलोवाट क्षमता की लघु बिजली परियोजना शुरू की गई थी। लेकिन 2010 में उपकरण खराब होने के बाद से यह परियोजना बंद थी। उपकरणों को ठीक करने के बाद पिछले सप्ताह उरेडा और ऊर्जा निगम के अधिकारियों का संयुक्त मुआयना हुआ था। और अब ये लघु जल बिजली परियोजना बाकायदा शुरू हो गई है। ऊर्जा निगम के जेई आरसी पंत ने बताया कि परियोजना से निगम को बिजली मिलने लगी है। इस परियोजना से चार लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें