फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: व्यापारिक मेले में हुआ करीब 35 लाख का कारोबार

Tue, 19 May 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर में गोल्ज्यू महोत्सव के तहत चले व्यापारिक मेले में करीब 35 लाख का कारोबार हुआ। अंतिम दो दिन 20 लाख रुपये का कारोबार हुआ। व्यापारिक मेले में फर्नीचर, दन-कालीन, पर्दे, चादरों, प्लास्टिक उत्पादों की सबसे अधिक खरीदारी हुई।
विज्ञापन

व्यापारिक मेले में मुरादाबाद, काशीपुर, हल्द्वानी, सहारनपुर, सितारगंज, हापुड़, बरेली से व्यापारी अपने उत्पाद लेकर आए। सात मई से 16 मई तक चले व्यापारिक मेले में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के लोगों ने पर्याप्त मात्रा में खरीदारी की। प्लास्टिक की टोकरी, टब, कंडी, बाल्टी, लकड़ी के झूले, डांसिंग चेयर, बीच बेड, फूलदान की खरीदारी की। शुरुआत के चार दिन कारोबार काफी धीमा रहा, लेकिन धीरे-धीरे कारोबार ने रफ्तार पकड़ी। पालिका की ओर से आधिकारिक मेला 16 मई को समाप्त हो गया था। हालांकि 17 मई को झूले, मौत का कुआं आदि का संचालन किया गया। हालांकि कुछ दुकानें सोमवार को भी खुली रहीं, जिनको बाद भी व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह ने मौके पर जाकर बंद कराया। व्यापारी मोहम्मद ने बताया कि उनका कारोबार काफी अच्छा रहा। लाखों का मुनाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें