फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ट्रैप कैमरा में नहीं मिली तेंदुए की लोकेशन

Tue, 19 May 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगी ग्राम पंचायत रायनगर चौड़ी में लोगों में तेंदुए का खौफ बना हुआ है। वन विभाग की ओर से लगाए ट्रैप कैमरे में तेंदुए की लोकेशन नहीं मिल पाई। तेंदुए की डर से लोग शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं। वन विभाग की टीम लगातार ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व तेंदुए ने रायनगर चौड़ी गांव में एक बछड़े पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था, इससे पूर्व भी तेंदुआ गांव में आता हुआ सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ था। सोमवार शाम को वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर लोगों को तेंदुए से बचाव के लिए सावधान रहने के लिए जागरूक किया। रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि लगातार ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। तेंदुए की लोकेशन देखने के लिए लगाए ट्रैप कैमरे में तेंदुए की हरकत नजर नहीं आई। बताया कि कैमरे की लोकेशन फिर से बदली जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें