फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी सुचारु नहीं हो पाई संचार सेवा

Tue, 15 Dec 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजमार्ग विस्तारीकरण के लिए सड़क किनारे हो रही खुदाई में ओएफसी कटने से ठप हुई संचार सेवा तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 55 घंटे बाद भी सुचारु नहीं हो पाई थी। अलबत्ता हल्द्वानी से आई तकनीशियनों की टीम लाइन को ठीक करने में जुटी है। देर शाम तक संचार सेवा बहाल होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन


सितारगंज-टनकपुर राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य में सड़क में हो रही खुदाई से रविवार को ओएफसी कटने से सुबह करीब साढ़े नौ बजे से संचार सेवा ठप है। हल्द्वानी से तकनीशियनों की टीम के विलंब से आने के बाद तीन दिस से संचार सेवा के ठप रहने से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी हो रही है। इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित रहने के कारण बैंकों और सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप रहा। वहीं निजी उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ी है।

बताया गया कि सैनिक छावनी के पास सड़क में खुदाई से ओएफसी कटी है, जिसे हल्द्वानी से आई तकनीशियनों की टीम ठीक करने में जुटी है। बीएसएनएल के सहायक इंजीनियर दीपक पासवान का कहना है कि देर शाम तक संचार सेवा सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन


तकनीशियनों की टीम यहां तैनात रखने के निर्देश
संचार सेवा सुचारु करने में तकनीशियनों की टीम के हल्द्वानी से यहां आने में विलंब के कारण परेशानी हो रही है। बीएसएनएल के मंडलीय महाप्रबंधक से वार्ता कर सड़क विस्तारीकरण कार्य होने तक तकनीशियनों की टीम खटीमा या टनकपुर में तैनात करने को कहा गया है। -नरेश दुर्गापाल, एसडीएम, टनकपुर।

व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, रोष जताया
बीएसएनएल की संचार सेवा के आए दिन बाधित होने पर नगर व्यापार मंडल ने गहरा रोष जताया है। मंगलवार को व्यापारी नेताओं ने एसडीएम को इस बाबत ज्ञापन सौंपकर संचार सेवा दुरुस्त करने के लिए अपने स्तर से कार्रवाई का आग्रह किया है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री प्रकाश मुरारी, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, अंकित अग्रवाल आदि शामिल थे।

बीएसएनएल की मोबाइल सेवा 50 घंटे से ठप
लोहाघाट (चंपावत)। बीएसएनएल की मोबाइल सेवा 50 घंटे समय बीतने के बाद भी ठप है, जिससे लोगाें को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां अधिकांश उपभोक्ता बीएसएनएल के हैं। कई उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल की लगातार चरमराती सेवाओं से तंग आकर अब दूसरी कंपनियों की सेवाएं लेनी शुरू कर दी है। इस अव्यवस्था के चलते विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों का अन्य स्थानों से संपर्क कट गया है। बीएसएनएल के अधिकारियों के अनुसार देहरादून में लाइनों में खराबी आने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बुधवार तक सेवा बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें