फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडलों के जरिए दिया वैज्ञानिक सोच का परिचय

Tue, 15 Dec 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी डोबाभागू में आयोजित विज्ञान मेेले में बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों के जरिए वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। खंड शिक्षाधिकारी आरआर लोहिया ने दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य दौलत सिंह कुंवर की अध्यक्षता एवं मनोज गड़कोटी के संचालन में बाल वैज्ञानिकों की कई प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन


बाल वैज्ञानिक रेनू ने ग्लोबल वार्मिंग, राहु सिंह ने ऊर्जा के परंपरागत और गैरपरंपरागत स्रोतों का उपयोग, निशा बोहरा ने पर्यावरण प्रदूषण पर मॉडल तैयार किए थे। चार्ट प्रतियोगिता में काजल बोहरा, नेहा, तुलसी, विज्ञान प्रदर्शनी में प्रियंका बोहरा, गिरीश सिंह, विजय बोहरा, क्विज प्रतियोगिता में अंजलि, नेहा, प्रियंका प्रथम घोषित की गई। परिणामों की घोषणा ब्लॉक विज्ञान संयोजक राजेंद्र कुमार गड़कोटी ने की। इस दौरान विद्यालय की राज्य स्तर पर विज्ञान कांग्रेस में शामिल बाल वैज्ञानिक पूजा विश्वकर्मा, विज्ञान मेले में शामिल ललित मोहन जोशी, मनीषा विश्वकर्मा, मार्गदर्शक शिक्षिका शोभा गड़कोटी को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुरेंद्र पाल, गिरीश जोशी, शाईस्त परवीन, प्रियदर्शनी चौहान, राजकिशोर ओली, हेम प्रकाश, जगदीश तिवारी, संदीप, आशीष ओली भी मौजूद थे। मालूम हो कि इस विद्यालय के बाल वैज्ञानिक पिछले पांच वर्षों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार प्रतिभाग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें