फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए लुक में नजर आएंगे आदर्श चयनित विद्यालय

Sat, 06 Feb 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक स्तर पर प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों को आदर्श विद्यालय के रूप में चयनित किए जाने के बाद इन विद्यालयों का लुक अलग होगा। प्राथमिक विद्यालयों में एक प्रधानाध्यापक, पांच सहायक अध्यापक और जूनियर  हाईस्कूलों में एक प्रधानाध्यापक, विषयवार चार सहायक अध्यापकों की प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति की जाएंगी। आदर्श विद्यालयों की पेंटिंग के लिए सरकार ने अलग से रंग की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


डीईओ बेसिक सत्यनारायण के अनुसार विद्यालय भवनों को गुलाबी, बाउंड्री को हरा एपेक्स पेंट से रंगा जाएगा। प्राथमिक विद्यालय की दीवारों के मध्य नौ इंच हरे पेंट की पट्टी और जूनियर हाईस्कूल की लाल रंग की पट्टी होगी। खिड़की, दरवाजे हरे पेंट से रंगे जाएंगे। विद्यालय के कक्षों की आंतरिक दीवारों को सफेद हल्के डिस्टेम्पर से पेंट किया जाएगा। इस कार्य के लिए प्रत्येक विद्यालय के लिए 50 हजार रुपये की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि आदर्श विद्यालयों में जूनियर हाईस्कूलों में बच्चों को गणित और विज्ञान का किट, तीन ग्रीन बोर्ड, डिस्प्ले बोर्ड के अलावा सभी बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालयों के लिए भी फर्नीचर की पूरी व्यवस्था करने के साथ उन्हें पांच ग्रीन बोर्ड, संगीत उपकरण, खेल सामग्री, माइक सिस्टम और विद्यालयों का विशेष सुंदरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


ये हैं चयनित आदर्श विद्यालय
प्राथमिक विद्यालय मानाढुंगा, लोहाघाट, कन्या जूनियर हाईस्कूल पऊ, बाराकोट में प्राथमिक विद्यालय कामाज्यूला, चामी और जूनियर हाईस्कूल इजड़ा, पाटी ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय पोखरी, गागर और कानाकोट जूनियर हाईस्कूल और चंपावत ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय नरसिंह डांडा, मंच और महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल टनकपुर का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें